भरतपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

Jul 1, 2026 - 19:42
 0
भरतपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महिला एवं बाल विकास विभाग, भरतपुर द्वारा जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं परिपत्रों के अनुरूप संचालित की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक सिकरामाराम चोयल ने बताया कि आवेदन पत्र को दो प्रतियों में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा किए जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई  से प्रारम्भ होकर 30 जुलाई 2026 तक कार्य दिवसों में संचालित रहेगी।
यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद-
उन्होंने बताया कि बयाना परियोजना क्षेत्र कनावर, दूदूपरा, फरसो-2, गुर्धानदी, खानखेड़ा-2, बागरैन-3, मदनपुर में रिक्त है पद साथ ही भरतपुर शहर परियोजना क्षेत्र में किशनपुरा, गोलपुरा में, भुसावर परियोजना क्षेत्र में बल्लभगढ़ प्रथम, नगला कूगर, नदबई परियोजना क्षेत्र में बैलारा द्वितीय, रायसीस द्वितीय, कोठेन खुर्द में रूपवास परियोजना क्षेत्र में सैमरामाफी, पाण्ड्री प्रथम, सेवर परियोजना क्षेत्र में बछामदी प्रथम, आजाद नगर, खैमरा कलां, हथैनी द्वितीय, जिरौली में, उच्चैन परियोजना क्षेत्र में उच्चैन-5, उच्चैन-6, नगला पूंठिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता के पद रिक्त है।
यहां पर आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद-
उन्होंने बताया कि बयाना परियोजना क्षेत्र में नारौली-2, बंगसपुरा, जसवंतनगर, मुआवली में, भरतपुर शहर परियोजना क्षेत्र में बीनारायण गेट-1, मेंहदीबाग, 14 महादेव गली, धीमर मोहल्ला-1, मालीपुरा-1, रूंधिया नगर, खिरनीघाट, नमक कटरा-2, इन्द्रानगर, भुसावर परियोजना क्षेत्र में निठार-चतुर्थ, वार्ड संख्या 13, छौंकरवाड़ा खुर्द में, नदबई परियोजना क्षेत्र में करीली चतुर्थ में, रूपवास परियोजना क्षेत्र में रुदावल सप्तम, रुदावल प्रथम, निभेरा द्वितीय, राजपुरा में, सेवर परियोजना क्षेत्र में जाटौली घना में, उच्चैन परियोजना क्षेत्र में उच्चैन-2, कुन्देर, कल्याणपुर, चांदौली, हीरापुर, अघापुर प्रथम, चकरामनगर में, वैर परियोजना क्षेत्र में मोरदा, भौडागांव में सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
उपनिदेशक ने बताया कि रिक्त पदों की आरक्षण स्थिति, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जुलाई सायं 4 बजे निर्धारित की गई है। यदि अंतिम तिथि को राजकीय अवकाश घोषित होता है तो आगामी कार्यदिवस को आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि माना जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है