आंगनबाड़ी केंद्र नगला झीलरा में खिलौना बैंक का शुभारंभ, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Jul 1, 2026 - 19:44
 0
आंगनबाड़ी केंद्र नगला झीलरा में खिलौना बैंक का शुभारंभ, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सेवर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र नगला झीलरा में बुधवार को एक साथ तीन महत्वपूर्ण गतिविधियों खिलौना बैंक स्थापना, नवप्रवेशी बच्चों का प्रवेशोत्सव तथा हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक सीकरामाराम चोयल ने फीता काटकर केंद्र पर स्थापित ‘खिलौना बैंक’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खिलौने बच्चों के बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा यह पहल बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक बनाएगी।
नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत-
नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश लेने वाले 5 नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को यूनिफॉर्म, पुस्तकें, स्कूल बैग, पानी की बोतल एवं ताजे फल वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा वातावरण उत्साह से सराबोर हो गया। खिलौना बैंक की स्थापना में सहयोग प्रदान करने वाले स्थानीय भामाशाहों का विभाग द्वारा विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें धन्यवाद-पत्र, साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
हरियालो राजस्थान के तहत किया वृक्षारोपण-
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत आंगनवाड़ी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित अतिथियों, ग्रामीणों एवं विभागीय कार्मिकों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ सेवर अनिल फौजदार ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पोषण कार्यक्रमों एवं शाला-पूर्व शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र में भेजने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नगला झीलरा अरविंद, उपसरपंच महेंद्र सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी, नूतन पांडे, शिखा बंसल, मछला देवी, ममता जैन, दिलीप गुप्ता, उर्मिला सिंह, विजेन्द्र सिंह, प्राची चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है