लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में नहीं है, सभा भवन कैसे बैठेंगे पार्षद और अध्यक्ष
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में नगर पालिका को 5 वर्ष से अधिक समय गठित होने के बाद भी आज तक कार्यालय में सभा भवन नहीं होने से पार्षद और अध्यक्ष कैसे कस्बे की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
जागरूक नागरिक गंगा लहरी प्रजापत ने बताया कि वर्तमान में चल रहा नगर पालिका कार्यालय पूर्व के ग्राम पंचायत कार्यालय में संचालित है ।जिसमें कर्मचारी एवं अधिकारियों को ही बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि नगर पालिका कार्यालय में अभी तक सभा भवन नहीं बना है, ऐसे में बोर्ड की बैठकें अस्थायी रूप से प्रभावित होगी।
पार्षदों और अध्यक्ष की बैठक के लिए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को किसी अन्य सरकारी विभाग के बड़े कमरे हॉल का इस्तेमाल करना होगा।
नियम के अनुसार किसी नई बनी निकाय में भवन नहीं , तो प्रशासन नए सभा भवन के निर्माण के लिए शीघ्र ही सरकार से बजट आवंटित कराना अनिवार्य है। ताकि चुने हुए प्रतिनिधियों को सभा भवन में बैठकर कस्बे के विकास कार्यों की रिती- नीति निर्धारण करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

