मुड़िया गंधार का बहुचर्चित मामला चोरी लूट डकैती प्रकरण अदालत के आदेश पर खुली FIR पर सत्य मिला प्रकरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jul 5, 2026 - 18:49
 0
मुड़िया गंधार का बहुचर्चित मामला चोरी लूट डकैती प्रकरण अदालत के आदेश पर खुली FIR पर सत्य मिला प्रकरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भरतपुर (विष्णु मित्तल) जिले के कस्बा हलेना क्षेत्र के गांव मुडिया गंधार के बहुचर्चित लूट डकैती चोरी एवं घर एवम कृषि उपकरणों की तोड़फोड़ प्रकरण में अब पीड़ित पक्षों को 3 साल के बाद न्याय की उम्मीद आरोपियों एवं माल बरामद की उम्मीद जगी है इस प्रकरण में 2023 तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी ने FR  लगाकर प्रकरण की फाइल पुलिस महकमे के उच्च अधिकारियों को गुमराह करते हुए तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी थाना लखनपुर के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने  आरोपियों से साठगांठ  करके FR कोर्ट में पेश कर दी पीड़ित पक्ष ने ACJM वैर की शरण लेकर FR खुलवाने का आग्रह किया ACJM वैर  ने एफआर को स्वीकृत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को उक्त प्रकरण की दोबारा से जांच करने के निर्देश दिए जिसकी पालना करते हुए भरतपुर के आईजी एवं एसपी के निर्देशन में  CO ग्रामीण भरतपुर में जांच की प्रकरण में पीड़ित पक्ष को न्याय मिला और आरोपियों के खिलाफ आरोप सत्य पाया गया प्रमाणित पाया गया साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने के लिए हलेना थाना प्रभारी को पाबंद कर फाइल सौंप दी।

हलैना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव मुडिया गंधार फरसों दीवान का नगला रूपबास डौरौली अलवर जगनेर आगरा आदि स्थानों पर दविस दे रही है लेकिन उक्त प्रकरण के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और सभी आरोपी घरों से फरार हैं पीड़ित पक्ष के रमेश चंद एवं तेज सिंह ने बताया कि गांव मुडिया गंधार में 5 /10 /2020 को दो पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया जिसमें 34 वर्षीय बबलू सैनी पुत्र घंसी की षडयंत्र पूर्वक मौत हो गई उक्त प्रकरण में तत्कालीन एसएचओ थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने तीन महिलाओं  सहित 8 जनों को हत्या के मामले में षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तार करवाकर जेल भेज दिया जिसका फायदा मृतक पक्ष के परिवारजन एवम रिश्तेदार आदि ने 2020 से जेल में बंद पीड़ित पक्षों के घरों पर लूट डकैती चोरी की व कृषि उपकरण की तोड़फोड़  कर जेवरात नगदी ले गए।

उन्होंने बताया कि अदालत से जमानत पर छूट कर आए मेरा भाई नारायण सिंह ने IG साहव SP साहव से उक्त प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई साल 2023 के तत्कालीन D G साहव के निर्देश पर हलेना थाना पर मामला दर्ज हुआ यह मामला नारायण सिंह रमेश किशन सिंह एवं तेज सिंह पत्रान टीकम सिंह निवासी मुड़िया गंधार क्रमशः FIR नंबर 205 / 2023 ,207/2023 208 /2023 ,209 /2023 हलैना थाने इंद्राज हैं उन्होंने बताया कि ACJM वैर के द्वारा उक्त चारों प्रकरण में वर्ष 2023 में पुलिस द्वारा लगाई गई एफआर को खोलते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को दोबारा जांच करने के निर्देश दिए भरतपुर रेंज के आईजी  साहब SP साहब के निर्देशन में CO ग्रामीण भरतपुर ने जांच की जांच में उक्त प्रकरण सत्य प्रमाणित हुआ और आरोपियों के गिरफ्तारी निर्धारित की CO ग्रामीण भरतपुर के निर्देशन में हलैना पुलिस उक्त चारों प्रकरण जो वर्ष 2023 में हलैना थाना पर दर्ज हुए थे उन प्रकरण के आरोपियों की तलाश में गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है