ब्लैक कलर स्कॉर्पियो से 443 किलो डोडा पोस्त, पिस्टल,5 कारतूस बरामद, पुलिस को देखकर चालक भागा, जंगल से गिरफ्तार

Jul 6, 2026 - 19:54
 0
ब्लैक कलर स्कॉर्पियो से 443 किलो डोडा पोस्त, पिस्टल,5 कारतूस बरामद, पुलिस को देखकर चालक भागा, जंगल से गिरफ्तार

तखतगढ़ / खिंवाड़ा  (बरकत खान) पुलिस ने एक ब्लैक कलर स्कॉर्पियो वाहन से 24 कट्टों में भरा 443 किलो अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कारवाई के दौरान पुलिस ने तस्कर का पीछा कर उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा बाली के सुपरविजन में खिंवाड़ा थाना पुलिस ओर डीएसटी पाली की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो को रूकवाने का प्रयास किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया पुलिस को देखकर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।पीछा करने के दौरान पुलिस ने सड़क पर स्टिक लगाकर गाड़ी को रूकवाया। इसके बाद आरोपी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुमाराम निवासी बायतु जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान ब्लैक कलर स्कॉर्पियो से 24 कट्टों में भरा 443 किलों अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्टल तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए गए । पुलिस ने वाहन और बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ और हथियार कहां से लाएं गए थें तथा इन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है  गौरतलब है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा के सुपरविजन में बाली सर्कल में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभाव कारवाई की जा रही है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है