डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा मंडल कठूमर ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
कठूमर (दिनेश लेखी) भाजपा मंडल कठूमर द्वारा द्वारका मैरिज गार्डन कठूमर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सरपंच हरवीर चौधरी टिटपुरी, समयसिंह अर्रुवा, श्रीभान सौंख, दिनेश टीकरी, पप्पू रेटा, संजय तसई, अभिषेक ठाकुरिया, नरेश गुर्जर, टिंकल चौधरी, प्रकाश दुधेरी, उदयसिंह चौधरी, सुनील बजाज, हिम्मत बड़का, विकास भारद्वाज, सतपाल किराड़, आकाश चौधरी, प्रवीण चौधरी, यदुराज, सिकंदर टीकरी, श्रीभान गुर्जर, सत्यवीर गुर्जर, दीपा चौधरी, समयसिंह चौधरी पचकुई, घनश्याम, प्रकाश शर्मा, कमल इसरोता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


