सादड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार; 9 वारदातें कबूलीं

Jul 7, 2026 - 09:14
 0
सादड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार; 9 वारदातें कबूलीं

तखतगढ़ (बरकत खान) सादड़ी थाना पुलिस ने लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड कुशाल सहित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने सादड़ी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 9 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस अब चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा एवं वृताधिकारी बाली पारस चौधरी (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन तथा सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

  • होटल के बाहर से बाइक चोरी के बाद बनी विशेष टीम

6 जुलाई को सादड़ी निवासी नरेश कुमार पुत्र पूनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (आरजे-22 एसजेड-1961) फालना रोड स्थित राकावत होटल के बाहर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। इस पर सादड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

  • सीसीटीवी, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

गठित टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। लगातार मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक चोरी के मास्टरमाइंड कुशाल सहित किशन कुमार और प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने 9 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल की हैं।

  • इन क्षेत्रों में की थीं वारदातें

आरोपियों ने सादड़ी के अलावा गिराली, गुड़ा मांगलियान, फालना तथा आशापुरा माताजी मंदिर, नाडोल क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • कुशाल पुत्र मोटाराम (21), निवासी मालियों की सेरिया, पुलिस थाना देसूरी।
  • किशन कुमार पुत्र मदन खटीक (30), निवासी मूंडारा, हाल देसूरी।
  • प्रकाश कुमार पुत्र लच्छीराम (32), निवासी संदूका गुड़ा, थाना केलवाड़ा, जिला राजसमंद, हाल देसूरी।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा, मातादीन (सहायक उपनिरीक्षक), कांस्टेबल संतराम मीणा (वृत कार्यालय बाली), कांस्टेबल राकेश कुमार (देसूरी थाना), कांस्टेबल मूलाराम, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार तथा 112 वाहन चालक साहिल सुथार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल संतराम मीणा ने इस पूरे मामले के खुलासे में विशेष भूमिका निभाई। उनकी सूचना संकलन, तकनीकी समन्वय और लगातार फील्ड वर्क के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

  • पुलिस की आमजन से अपील

पाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोटरसाइकिल को रात में सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें, अतिरिक्त लॉक एवं एंटी-थेफ्ट डिवाइस का उपयोग करें, संभव हो तो GPS ट्रैकर लगवाएं, सुनसान स्थानों पर वाहन खड़ा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें। थोड़ी-सी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।

उप पुलिस अधीक्षक पारस चौधरी का कहना"सादड़ी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को पुलिस ने गंभीरता से लिया था। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। इस अभियान में बाली वृत्त कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल संतराम मीणा की विशेष भूमिका रही। उनकी सूचना संकलन और तकनीकी सहयोग से पुलिस टीम बाइक चोर गिरोह तक पहुंचने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ वारदातों का खुलासा करने में सफल रही। चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है