जयपुर की प्रीति झंवर एवं चितौड़गढ़ की स्नेहलता काबरा को " माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान" भेंट
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) जयपुर माहेश्वरी समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों में पिछले दो दशक से अधिक समय से अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रही, उधमी के रूप में महिला सशक्तिकरण का चेहरा प्रीति माहेश्वरी (झंवर) तथा चित्तौड़गढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों में पिछले पन्द्रह वर्षों से अधिक समय से अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रही, अनुशासन पूर्ण गृहिणी के रूप में महिला सशक्तिकरण का चेहरा स्नेहलता काबरा के भीलवाड़ा आगमन पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत IMCC INDIA द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में आयोजित सादे समारोह में "माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान" भेंट किया गया !
स्नेहलता काबरा को पारिवारिक क्षैत्र में "सम्मान गृहिणी की सेवा भावना का" तथा प्रीति झंवर को महिलाओं के उद्यमशीलता के क्षेत्र में योगदान हेतु " सम्मान महिला सशक्तिकरण का" भेंट किया गया ! अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत IMCC INDIA की 133 जिला शाखाओ द्वारा नियमित रूप से प्रयास किया जाता रहा है कि समाज के नैपथ्य में कार्य कर रहे व्यक्तियों का सम्मान किया जाता रहे ! दोनों को यह सम्मान क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य ललिता प्रहलाद राय गट्टाणी ने भेंट किया !


