छात्राओं के लिए खुशखबरी: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा है ₹30,000 की छात्रवृत्ति, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

Aug 7, 2026 - 16:54
 0
छात्राओं के लिए खुशखबरी: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा है ₹30,000 की छात्रवृत्ति, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

खैरथल महाविद्यालय में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना की दी गई जानकारी, छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेंगे ₹30,000

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के उच्च शिक्षण हेतु चलाई जा रही विशेष छात्रवृत्ति योजना को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सरकारी स्कूल से पढ़ीं छात्राओं को मिलेगा ₹30,000 प्रतिवर्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के खैरथल-तिजारा जिला समन्वयक महमूद खान ने छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिन छात्राओं ने सरकारी विद्यालय से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में नियमित (Regular) रूप से कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष (Graduation 1st Year) में अध्ययनरत हैं, उन्हें प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

सामाजिक-आर्थिक वर्ग का कोई बंधन नहीं जिला समन्वयक ने जानकारी दी कि इस छात्रवृत्ति की सबसे खास बात यह है कि यह हर सामाजिक और आर्थिक वर्ग की पात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध है। बीते सत्र में देश भर की लगभग 2.5 लाख छात्राओं को इस छात्रवृत्ति योजना का सीधा लाभ मिल चुका है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपक चंदवानी, डॉ. महेश गोठवाल, जाकिर हुसैन, राजवीर मीणा सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................