नवोदय विद्वालय 6वीं ऑनलाइन प्रवेश तिथि 10 अगस्त; आवेदन प्रक्रिया में बयाना अव्वल, जबकि पहाडी पिछड़ी

Aug 9, 2026 - 12:02
 0
नवोदय विद्वालय 6वीं ऑनलाइन प्रवेश तिथि 10 अगस्त; आवेदन प्रक्रिया में बयाना अव्वल, जबकि पहाडी पिछड़ी



हलैना, (विष्णु मित्तल)नवोदय विद्यालय समिति द्वारा देशभर के आवासीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्वालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा-2027-028 ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है,जिसकी ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अन्तिम तिथि 10 अगस्त है,जबकि प्रवेश परीक्षा तिथि 28 नवंम्बर 2026 है। उक्त प्रक्रिया के तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां में संचालित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल है,जिसमें भरतपुर और डीग जिले के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक,उच्च प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल की वर्तमान कक्षा 5वीं में अध्ययनत छात्र-छात्राए आवेदन कर सकते है।

प्रवेश प्रक्रिया में अधिक आवेदन बास्ते नवोदय विद्यालय प्रवेश कमेटी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं सरकारी व निजी स्कूलों में पहुंचकर बच्चो को आदेवन करने की जानकारी देकर उन्हे उक्त प्रक्रिया में शामिल करने केलिए जागरूक कर रहे है। गांव हन्तरा, अरोदा, डहरा, गादोली, पहरसर, गंगवाना, अटारी, बछामदी, लुलहारा आदि गांवों के स्कूलों में गोष्ठियां हुई और प्रवेश प्रक्रिया पोस्टर बांटे गए। गोष्ठी में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.बी, सक्सैना, रूपेश कुमार, निजी विद्यालय संघ नदबई के अध्यक्ष छत्तर सिंह चौधरी,हरभान सिंह आदि ने प्रवेश प्रकिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में वर्ष 2026-027 में राजकीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनत कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राए शामिल हो सकते है और उनकी जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होनी चाहिए
- अब तक 2113 आवेदन 
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कलां के प्रघानाचार्य ए.बी.सक्सैना ने बताया कि उक्त नवोदय विद्यालय की 6वीं प्रवेश परीक्षा-2027 प्रक्रिया जारी है। आवदेन की अन्तिम तिथि 10 अगस्त और प्रवेश परीक्षा तिथि 28 नवंम्बर 2026 है। भरतपुर-डीग जिले के कुल 2 हजार 113 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन कर दिए है,जिसमें भरतपुर जिले के एक हजार 414 एवं डीग जिले के 699 आवदेन है। 
- प्रवेश प्रक्रिया में छात्र अव्वल
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कलां की 6वी प्रवेश प्रकिया में छात्रों ने सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन किए है,अब तक आए 2 हजार 113 आवेदन में एक हजार 422 छात्र और 691 छात्राएं है। शिक्षा विभाग के ब्लॉक भरतपुर शहर से 128,बयाना से 288,डीग से 181,कुम्हेर से 200,कामां से 104,नदबई से 161,नगर से 150,रूपवास से 153,सेवर से 130,वैर से 219,भुसावर से 254,उच्चैन से 81,पहाडी से 64 ऑनलाइन आवेदन जमा हुए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है