देश भक्ति के रंग में रंगा गोविंदगढ़: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, विधायक ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत

Aug 9, 2026 - 14:51
 0
देश भक्ति के रंग में रंगा गोविंदगढ़: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, विधायक ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत

गोविंदगढ़ (अलवर) स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रविवार, 9 अगस्त को गोविंदगढ़ उपखंड स्तर पर भव्य 'तिरंगा प्रभात फेरी' का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) गोविंदगढ़ के कुशल निर्देशन में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना और सभी को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा।

प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविंदगढ़ परिसर से हुआ, जिसे CBEO विश्वजीत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

NCC ऑफ़िसर जसवंत सिंह ने बताया कि रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 विद्यार्थियों के साथ-साथ स्काउट-गाइड, एनएसएस (NSS), एनसीसी (NCC) और 'माई भारत' संगठन के स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे बच्चे देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

  • ​विधायक आवास के सामने हुआ स्वागत एवं अल्पाहार वितरण

​प्रभात फेरी जब मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरी, तो विधायक आवास के सामने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह तथा 'निजी शिक्षण संस्थान संघ' के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। विधायक सुखवंत सिंह एवं उपस्थित लोगों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा की तथा निजी शिक्षण संस्थान संघ के सहयोग से बच्चों के लिए अल्पाहार का वितरण किया।

​इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

​यह तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मेन बाजार, रामगढ़ मोड़ और सीकरी बाईपास से गुजरते हुए पुनः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर संपन्न हुई।

  • प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

​कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ​तहसीलदार गोविंदगढ़ रोहित मीणा, खण्ड ​विकास अधिकारी गोविंदगढ़ हेमलता महावर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) विश्वजीत,  ​अधिशाषी अधिकारी (नगर पालिका) को महवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

उपखंड प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने और अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है