अग्रवाल महासभा युवा शहर इकाई का विस्तार: रजत महामंत्री, रवि कोषाध्यक्ष व विवेक उपाध्यक्ष मनोनीत

Aug 9, 2026 - 16:57
 0
अग्रवाल महासभा युवा शहर इकाई का विस्तार: रजत महामंत्री, रवि कोषाध्यक्ष व विवेक उपाध्यक्ष मनोनीत

भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) अग्रवाल महासभा की युवा शहर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस विस्तार के तहत रजत गर्ग को महामंत्री, रवि गोयल को कोषाध्यक्ष तथा विवेक मित्तल को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​बैठक के दौरान जिला अग्रवाल महासभा के महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ‘अचार वाले’ एवं युवा शहर इकाई के अध्यक्ष मनीष गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। नवनियुक्त पदाधिकारी समाजहित में सक्रियता से कार्य करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ें और शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीए अतुल मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज के युवाओं में असीम ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता है। इस विस्तार से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

​वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों—रजत गर्ग, रवि गोयल एवं विवेक मित्तल—ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है