हर घर तिरंगा अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ में हुआ रैली का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा रैली निकाली गयी। परिसर से तिरंगा रैली को अतिथियों ने हरी झंडी
दिखा कर रवाना किया। उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र के निर्देशन में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चेतन बेरवा द्वाराआयोजित रैली में उपखंड अधिकारी स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन एनसीसी के विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर पालिका कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय भाजपा मंडल के जनप्रतिनिधि लोगों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगा देशभक्ति के नारों से पूरे कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
रैली नगर पालिका पंचायत समिति परिसर से रवाना होकर भगत सिंह सर्किल, तहसील कार्यालय मुख्य बाजार होते हुए नए बस स्टैंड मालाखेड़ा रोड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची।
रैली के दौरान मार्ग में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं शिक्षकों पालिका के कर्मचारियों ने रैली के दौरान व्यवस्था को कायम रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रैली के दौरान कस्बे का माहौल देशभक्ति में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक जनप्रतिनिधि द्वारा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की जानकारी देना है। तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इनका उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यह अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगा।

