कठूमर में कलश वंदन रथयात्रा का भव्य स्वागत, विधायक ने की 20 लाख की सड़क की घोषणा;

Aug 9, 2026 - 19:40
 0
कठूमर में कलश वंदन रथयात्रा का भव्य स्वागत, विधायक ने की 20 लाख की सड़क की घोषणा;

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे के अंबेडकर पार्क में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के अंबेडकर पार्क पहुंचने पर विधायक रमेश खींची ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने रथयात्रा का स्वागत करते हुए कलश का विधिवत पूजन किया।
इस अवसर पर जाटव समाज के लोगों ने विधायक रमेश खींची का साफा बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
जाटव बस्ती में 20 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क की घोषणा
विधायक रमेश खींची ने जाटव समाज की मांग पर 20 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। प्रस्तावित सड़क का निर्माण डीग वाले जैन हलवाई की दुकान से जाटव बस्ती होते हुए पत्रकार अशोक जैन के मकान तक कराया जाएगा। घोषणा के बाद समाज के लोगों ने विधायक का आभार जताया।
भाजपा मंडल कठूमर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तुसारी ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूची गांव से कलश वंदन रथयात्रा रवाना हुई। रथयात्रा कठूमर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी।
रथयात्रा दांतिया, रामपुरा पाटन, उदयपुरा मोड़, रोनीजाथान, जहाडू, जटवाड़ा, खोह, नाहरखोहरा, टोडा, जावली, खुड़ियाना, बड़ौदाकान, टिटपुरी, कांकरोली, इसरौता, कठूमर, तसई और तुसारी पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने जगह-जगह रथ के साथ चल रहे कलश का पूजन एवं स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शीलेन्द्र चौहान, मुकेश भनोखर, सियाराम, विक्रम, राजेश पार्षद, सुनील बजाज, अनिल कौशिक, दीपा चौधरी, रमेश चौधरी, बनवारी जाटव, हीरालाल जाटव, मोती जाटव, गुर्जरमल जाटव, केदार जाटव, अमर सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में जाटव समाज के लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है