हलैना: बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ, अधिकारियों ने ठेकेदार को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

Aug 11, 2026 - 18:24
 0
हलैना: बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ, अधिकारियों ने ठेकेदार को दिए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

20.31 करोड़ की लागत से बनने वाले बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य शुरू, समसा जेईएन ने किया निरीक्षण

हलैना (विष्णु मित्तल)। भरतपुर जिले के हलैना कस्बे के समीपवर्ती गांव खेरलीगूर्जर में भारत सरकार द्वारा स्वीकृत देश के प्रतिष्ठित बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। राजस्थान सरकार द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए करीब 20 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलेक्टर की सीधी देखरेख में स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई को किया था शिलान्यास उल्लेखनीय है कि बीते 29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली ने भूमि पूजन और वैदिक हवन अनुष्ठान के साथ इस सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास समारोह में कुम्हेर-डीग विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बयाना विधायक ऋतु बनावत, नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली व रंजीता कोली सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे थे।

समसा की टीम ने किया मौका निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश निर्माण कार्य शुरू होते ही समसा (समग्र शिक्षा अभियान) के जेईएन मनोज मित्तल एवं अन्य अभियंताओं की टीम ने निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने निर्माण में उपयोग ली जा रही सामग्री, तय मापदंडों और कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। जेईएन मनोज मित्तल ने निर्माण एजेंसी 'एमसीजी इंफ्रा लिमिटेड' के संचालकों, इंजीनियरों और श्रमिकों को विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के कड़े निर्देश दिए।

नियमित हो रही सैंपलिंग निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्य में सरकारी नियमों और मापदंडों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। समसा और जिला प्रशासन के अधिकारी प्रतिदिन मौके पर आकर निर्माण सामग्री की जांच कर रहे हैं तथा नियमित रूप से सैंपल भरे जा रहे हैं, ताकि भवन निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................