भरतपुर: 'हर घर तिरंगा' अभियान और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, तैयारियां तेज

Aug 11, 2026 - 19:40
 0
भरतपुर: 'हर घर तिरंगा' अभियान और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, तैयारियां तेज

भरतपुर में 'हर घर तिरंगा' की गूंज: 13 को निकलेगी बाइक रैली, 14 अगस्त को 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ शहर में निकलेगी विशाल यात्रा

भरतपुर, कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान को भव्य व गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मृदुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी तैयारियों को समय सीमा में पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

13 अगस्त: बाइक-साइकिल रैली और 'तिरंगा कैनवास' पर हस्ताक्षर सीईओ मृदुल सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को शहर के प्रमुख मार्गों से बाइक व साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली में शामिल हर प्रतिभागी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज रहेगा। रैली के समापन स्थल पर एक विशाल कैनवास लगाया जाएगा, जिस पर आम नागरिक तिरंगे के सम्मान में हस्ताक्षर कर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

14 अगस्त: बिजली घर से लोहागढ़ किला तक 150 फीट लंबा तिरंगा 14 अगस्त को बिजली घर से लोहागढ़ किला स्थित शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नगर निगम द्वारा इस यात्रा के लिए 150 फीट से अधिक लंबा विशाल तिरंगा ध्वज तैयार कराया जा रहा है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन और विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही शहर में कई जगहों पर 'तिरंगा सेल्फी पॉइंट' भी स्थापित किए जाएंगे।

केंद्रीय विद्यालय में होगा मुख्य समारोह, बीडीए ऑडिटोरियम में सजेगी सांस्कृतिक संध्या अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राहुल सैनी ने बताया कि मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह लोहागढ़ स्टेडियम के बजाय केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस, एनसीसी और स्काउट-गाइड दलों द्वारा आकर्षक परेड और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त शाम) को बीडीए ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर के प्रमुख राजकीय भवनों व चौराहों पर आकर्षक रोशनी की सजावट और रंगोली सजाई जाएगी।

तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश बैठक में एसीईओ रेखा रानी, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, नगर निगम सचिव प्रताप सिंह सहित पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को मुस्तैदी से पूरा करने और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................