हरियालो राजस्थान अभियान: बिरकड़ी में चारागाह भूमि पर लहराएगी हरियाली, ग्रामीणों व महिलाओं ने किया सघन पौधरोपण

Aug 11, 2026 - 18:57
 0
हरियालो राजस्थान अभियान: बिरकड़ी में चारागाह भूमि पर लहराएगी हरियाली, ग्रामीणों व महिलाओं ने किया सघन पौधरोपण

हरियालो राजस्थान अभियान: ग्राम पंचायत बिरकड़ी में हुआ सघन पौधरोपण, ग्रामीणों व महिलाओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

अलवर/टहला (रितीक शर्मा)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत टहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरकड़ी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्थित चारागाह भूमि पर ग्रामीणों एवं महिलाओं के सहयोग से सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सैकड़ों छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए समारोह के दौरान चारागाह भूमि पर पर्यावरण को नया जीवन देने के उद्देश्य से नीम, पीपल, बरगद, शीशम, कढ़ी बादाम, पिलखन और गुलमोहर जैसे विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों छायादार और पर्यावरण-अनुकूल पौधे लगाए गए।

पौधों को गोद लेकर रक्षा का लिया संकल्प समाजसेवी एवं मंडल महामंत्री कप्तान सिंह गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए यह जनअभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण के पश्चात उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा होने तक नियमित पानी देने और सुरक्षित रखने (संरक्षण) का सामूहिक संकल्प लिया।

ग्रामीणों एवं महिलाओं की रही उत्साहजनक भागीदारी इस हरित पहल में स्थानीय ग्रामीणों और महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीण कालूराम बैरवा, रंजीत बैरवा, बाबूलाल बैरवा, रामलाल, नाथू राम राणा, दारा सिंह गुर्जर, हरि सिंह, जगदीश बैरवा उपस्थित रहे। वहीं महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए कल्याणी देवी, माना देवी, सरजू देवी, प्रेम देवी, कलावती देवी, मीरा देवी तथा वार्ड मेंबर मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................