मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे राशि हस्तांतरण एवं संवाद: भरतपुर के बीडीए ऑडिटोरियम में वीसी से होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे राशि हस्तांतरण एवं संवाद: भरतपुर के बीडीए ऑडिटोरियम में वीसी के जरिए जुड़ेगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
भरतपुर, कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 12 अगस्त (बुधवार) को महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्राम साथिनों के लिए राज्य स्तरीय राशि हस्तांतरण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भरतपुर जिला भी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से सीधे जुड़ेगा।
बीडीए ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भरतपुर शहर स्थित बीडीए (BDA) ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। जिला स्तर के साथ-साथ उपखंड (ब्लॉक) स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक आंगनबाड़ी मानदेय कर्मी और ग्रामीण महिलाएं इससे जुड़ सकें।
डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर होगी राशि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्राम साथिनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से मानदेय/प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे।
जनप्रतिनिधि और लाभार्थी रहेंगे मौजूद जिला कलक्टर ने बताया कि बीडीए ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, ग्राम साथिनें और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

