मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा हत्थे: बारह देहरा मंदिर में चोरी का पर्दाफाश,आरोपी से पूछताछ जारी

Aug 12, 2026 - 19:57
 0
मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा हत्थे: बारह देहरा मंदिर में चोरी का पर्दाफाश,आरोपी से पूछताछ जारी

जहाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता: CCTV फुटेज से पकड़ा गया मंदिर का चोर, आरोपी से पूछताछ जारी

जहाजपुर |  (मोहम्मद आज़ाद नेब) 

जहाजपुर थाना पुलिस ने कस्बे के प्रसिद्ध बारह देहरा मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया शातिर आरोपी दिन के समय सुनसान मकानों और धार्मिक स्थलों की रेकी करता था और रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को जहाजपुर निवासी हरीश (पुत्र श्रवण पत्रिया) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि बारह देहरा स्थित माताजी के मंदिर में सुबह पूजा-पाठ के दौरान दानपात्र टूटा मिला और मंदिर के पीछे की सीमेंट की जाली भी कटी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों पर नजर रखी। तकनीकी साक्ष्यों एवं मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी लक्की कुमार (पुत्र महेंद्र जाति ग्वाला, उम्र 21 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, जहाजपुर) को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आरोपी से मंदिर चोरी की वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर चोरी की अन्य घटनाओं और चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी दयाराम चौधरी, देवराज सिंह, कांस्टेबल मंगलसिंह एवं गिरिराज प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कस्बे में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें और घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को जानकारी अवश्य दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................