रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में अभिविन्यास शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन

Oct 8, 2025 - 13:30
 0
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में अभिविन्यास शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन

भरतपुर, 08 अक्टूबर। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में अभिविन्यास शिविर कार्यक्रम का बुधवार को उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि हमें ईश्वर का धन्यवाद देते हुए नकारात्मक विचारो को छोड़कर सकारात्मक दिशा में बढ़ते हुए प्रसन्नचित होकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
 अकादमिक प्रभारी डॉ करूणा गौर ने कहा कि छात्र जीवन बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावी निर्माण का भी समय है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने स्वंयसेवकों को योजना के इतिहास एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग युवाओं को पढ़ाई के अतिरिक्त समाज और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी रखनी चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन निशांत सिंह चौहान ने किया एवं उनके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ दिलाकर स्वयंसेविकाओं से ‘माया भारत पोर्टल’ पर पंजीकरण कार्य करवाया गया तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का कार्य स्वयंसेविका करवाया।
डॉ. लालाशंकर गयावाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्त्वि का चहुमुखी विकास होता है, स्वयं समाज तथा राष्ट्र के अभ्युदय के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण सोपान है। इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंशु गुप्ता द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर एनएसएस परामर्श समिति सदस्य डॉ. निशा गोयल, दीवान सिंह एवं एनएसएस सहायक देवी सहाय मीणा, मनीष पुरी, दीपक तथा महाविद्यालय सदस्य विनय खण्डेलवाल, उज्ज्वल सैन, राहुल राणा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाऐं उपस्थित रहीं।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................