'सृजक' की पावस काव्य गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम 16 अगस्त को, डढ़ीकर के निर्वाणवन फाउण्डेशन में जुटेंगे साहित्यकार

Aug 13, 2026 - 18:52
 0
'सृजक' की पावस काव्य गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम 16 अगस्त को, डढ़ीकर के निर्वाणवन फाउण्डेशन में जुटेंगे साहित्यकार

अलवर जिले की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘सृजक’ की ओर से अगस्त माह का मासिक साहित्यिक कार्यक्रम आगामी 16 अगस्त को डढ़ीकर स्थित निर्वाणवन फाउण्डेशन परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ‘पावस गीत-ग़ज़ल गोष्ठी’ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 11 फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे।

सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि कार्यक्रम स्वामी निर्वाण बोधिसत्व की अध्यक्षता में संपन्न होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार रघुवर दयाल जैन उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार गिरवर सिंह बाँकावत एवं प्रदीप भारद्वाज शिरकत करेंगे।

  • साहित्यकार और प्रबुद्धजन करेंगे काव्य पाठ

गोष्ठी में शहर के कई नामचीन व युवा रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक भरत सिंह अहरोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर', उपाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह चन्द्रावत, रेणु मिश्रा, कोषाध्यक्ष हेमराज सैनी, प्रवक्ता मुकेश मीणा, डॉ. वेद प्रकाश यादव 'सहज', वरिष्ठ कवि प्रदीप माथुर, ग़ज़लकार डॉ. शिवचरण चैड़वाल, डॉ. मयंक रोहिताश्व गर्ग, गीतकार पुरुषोत्तम शर्मा, वरिष्ठ कवि रवीन्द्र मिश्रा, युवा कवि प्रेम शर्मा, देवांश जाँगिड़, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, हास्य कवि नरेंद्र शर्मा तथा कवयित्री श्रद्धा जैन काव्य पाठ करेंगे।

इसके अलावा बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा, स्पोर्ट्स कोच घनश्याम शर्मा, रंगकर्मी महेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दया गर्ग, नीलू जौनवाल, शिक्षाविद अंजू नकड़ा, कैलाश चंद सैनी, हरि नारायण व प्रदीप सैनी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है