स्वाधीनता दिवस पर भरतपुर में भव्य आयोजन: परेड की सलामी लेंगे जल संसाधन मंत्री, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय)। जिले में 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत होंगे, जो शनिवार प्रातः 9 बजे केंद्रीय विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित होगा मुख्य समारोह
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान का वादन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9:05 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
मिनट-टू-मिनट जारी हुआ विस्तृत कार्यक्रम
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
-
प्रातः 9:20 बजे: अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जाएगा।
-
प्रातः 9:35 बजे: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
-
प्रातः 9:45 बजे: विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गायन की प्रस्तुति होगी।
-
प्रातः 9:55 बजे: देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
-
प्रातः 10:05 बजे: स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक शारीरिक व्यायाम (PT) का प्रदर्शन किया जाएगा।
-
प्रातः 10:30 बजे: राष्ट्रगान की धुन के वादन के साथ भव्य समारोह का समापन होगा।

