सम्भागीय आयुक्त ने की जिले के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा अधिकारी लीक से हटकर कार्य कर धरातल पर परिवर्तन लायें- संभागीय आयुक्त

Oct 9, 2025 - 14:34
Oct 9, 2025 - 14:36
 0
सम्भागीय आयुक्त ने की जिले के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा अधिकारी लीक से हटकर कार्य कर धरातल पर परिवर्तन लायें- संभागीय आयुक्त

भरतपुर, 9 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त डॉ. टीना सोनी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागवार योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति तथा जन समस्याओं के निराकरण के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग बजट घोषणाओं को समय पर धरातल पर साकार करते हुए विभागीय योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लीक से हटकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक से अधिक विभागों के माध्यम से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं में आपसी संवाद बनाकर अधिकारी एक-दूसरे को डाटा शेयर कर पात्रजनों को चिन्हित करायें। विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभाग योजनाओं में पात्रजनों का चिन्हित कर लाभ प्रदान करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करें। 
संभागीय आयुक्त ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी इंडिगेटर में जिले को अग्रणी रखने के लिए सभी विभागों को टीम भावना से कार्य कर वास्तविक रूप से धरातल पर परिवर्तन लाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं नियमित जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्या का त्वरित निराकरण किया जाये। प्राथमिक स्तर पर समस्या निराकरण नहीं होने को गम्भीरता से लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण से परिवादी संतुष्ट हो इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी प्रति सप्ताह 10 परिवादों का स्वंय के स्तर पर जांच कर परिवादी से सीधा संवाद करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनमें रिलीफ दिये जाने की आवश्यकता है उनमें परिवादी को राहत देते हुए विभागीय स्तर पर की गई कार्यवाही से भी अवगत करायें। 
सड़क दुर्घटना रोकने प्रभावी कदम उठायें-
संभागीय आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सारस चौराहा सहित जिले में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट पर आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि संबन्धित विभाग मिलकर प्रभावी कदम उठायें जिससे पुनरावृति नहीं हो। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरएसआरडीसी, रिडकोर, एनएचआई सड़कों, फ्लाई ओवरों पर गड्डे होने पर समय पर मरम्मत करायें जिससे दुर्घटनाऐं रोकी जा सके। उन्होंने सारस चौराहे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ई-चालान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सेवर से आगरा रोड जाटौली घना तक स्पीड लिमिट के साईनेज व बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। बैठक में तय किया कि सारस चौराह का कट बन्द कर घना के गेट पर तथा आगरा रोड पर नवीन कट बनाकर टैफिक लाईट लगाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं, अग्निजनित घटनाओं को रोकने तथा आकस्मिक सहायता के लिए टॉस्क फोर्स गठन का निर्णय लिया गया।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभी विभागों को विभागीय दायित्वों को सक्रियता से निभाते हुए दिये गये निर्देशों की पालना समय पर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के बारे में बताया। इस अवसर पर आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, निदेशक घना मानससिंह, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशा. घनश्याम शर्मा, सिटी राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................