डूंगरी वाले हनुमान मंदिर तक श्रद्वालुओं ने दी कनक दंडवत, वार्षिक मेला 15 सितंबर को होगा आयोजित
सकट क्षेत्र के नीमला में डूंगरी वाले हनुमानजी का वार्षिक मेला मंगलवार को भरेगा। मेले से पूर्व सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु ने डीजे की स्वर लहरियों के बीच हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए हनुमान मंदिर तक कनक दंडवत दी और हनुमान प्रतिमा के समकक्ष मत्था टेक मन्नत मांगी। ग्रामीण नेमी शर्मा ने बताया कि मेले को लेकर हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट के साथ ही रात्रि रोशनी की व्यवस्था की गई है। भजनों की प्रस्तुति ने मोहा मन: हनुमान मंदिर पर मेले को लेकर रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कलाकारों के द्वारा महादेव जी का ब्यावला की मधुर प्रस्तुति पेश की। मेले में हवन-पूजन पद दंगल व भंडारे का होगा आयोजन: हनुमान मंदिर पर मेले के दिन हवन-पूजन, पद दंगल व भंडारे का आयोजन होगा। पद दंगल में कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

