किसान यूनियन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की

Jun 10, 2020 - 02:54
 0
किसान यूनियन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की

बयाना भरतपुर

बयाना 09 जून। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्रसिंह कंसाना ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिषीपाल अम्बावता के निर्देशानुसार संगठन का का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर अलग अलग नियुक्तियां की है। राष्ट्रीय महासचिव कंसाना के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले के खानपुर बडौदा निवासी मिठ्ठू सिंह गुर्जर व ब्रजनगर भरतपुर निवासी शीतलप्रसाद शर्मा को संगठन के प्रांतीय महासचिव पद पर, भरतपुर निवासी भरत पचैरी को संगठन की युवा शाखा के प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री के पद पर व लाखनसिंह जगरवाल को संगठन के जिला युवा उपाध्यक्ष पर पर तथा द्वारका नगर अजमेर निवासी खुशपालसिंह राजपूत को अजमेर के जिलाध्यक्ष एवं चाकसू निवासी जगदीश गुर्जर को जयपुर के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारीयां सौंपते हुए संगठन के विस्तार व सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं और निदान और उनकी सहायता के लिए काम करने को कहा है। इसी प्रकार संगठन की बयाना तहसील इकाई के युवा शाखा अध्यक्ष पद पर गांव गुर्धाडांग निवासी सज्जनसिंह गुर्जर को मनोनीत किया गया है।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow