दाऊजी मंदिर प्रांगण में मातृशक्ति का संगम: सर्वसम्मति से चुनी गई अग्रवाल महिला मंडल की नई टीम
अग्रवाल समाज वैर की महिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
सपना कोठारी अध्यक्ष, विजय गर्ग महामंत्री, राधा गोयल उपाध्यक्ष व निशा सिंघल कोषाध्यक्ष मनोनीत
वैर (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय
कसबे के पंचायती श्री दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण में अग्रवाल समाज वैर की महिला कार्यकारिणी का गठन समाज के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति की गरिमामयी मौजूदगी में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पप्पू राम गुप्ता के दिशा-निर्देशन में अत्यंत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरी कराई गई।
बैठक में सर्वसम्मति से समाज हित में समर्पित महिलाओं को कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
-
अध्यक्ष: सपना कोठारी
-
महामंत्री: विजय गर्ग
-
उपाध्यक्ष: राधा गोयल
-
कोषाध्यक्ष: निशा सिंघल
मातृशक्ति की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर अग्रवाल समाज की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ महिला मंडल की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित जनों ने नवगठित कार्यकारिणी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी एवं उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
समाज की एकता व प्रगति को मिलेगी नई ऊर्जा
समाज बंधुओं ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में महिला मंडल समाज में एकता, सेवा, सहयोग और रचनात्मक गतिविधियों को एक नई दिशा व ऊर्जा प्रदान करेगा। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भी जिम्मेदारी संभालते हुए समाज की प्रगति, समरसता और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

