पंचायती राज चुनाव 2026: खैरथल-तिजारा में प्रधान और जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी सम्पन्न, जानें कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित

Sep 23, 2026 - 18:23
 0
पंचायती राज चुनाव 2026: खैरथल-तिजारा में प्रधान और जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी सम्पन्न, जानें कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित

पंचायती राज चुनाव 2026: प्रधान व वार्डवार सदस्यों का आरक्षण निर्धारित, लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

जिला सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में हुआ आरक्षण का फैसला, राजनीतिक हलचलों में आई तेजी

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल के सभागार में वार्डवार आरक्षण की लॉटरी निष्पक्ष रूप से निकाली गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के साथ-साथ संबंधित वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

प्रधान पद हेतु पंचायत समिति वार आरक्षण

पंचायत समिति आरक्षित वर्ग
ततारपुर अनुसूचित जाति (SC) महिला
तिजारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
किशनगढ़ बास सामान्य महिला
मुण्डावर सामान्य महिला
कोटकासिम सामान्य (अनारक्षित)
टपुकड़ा सामान्य (अनारक्षित)

जिला परिषद सदस्य आरक्षण (कुल 25 वार्ड)

जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए आरक्षण का बंटवारा इस प्रकार रहा:

  • अनुसूचित जाति (SC): वार्ड 7, 8 (महिला आरक्षित: वार्ड 1, 12)

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): वार्ड 4, 16, 20 (महिला आरक्षित: वार्ड 13, 19)

  • सामान्य वर्ग: वार्ड 2, 9, 11, 14, 18, 21, 24, 25 (सामान्य महिला आरक्षित: वार्ड 3, 5, 6, 10, 15, 17, 22, 23)

पंचायत समिति वार सदस्य आरक्षण स्थिति

  1. पंचायत समिति ततारपुर (15 वार्ड):

    • SC: वार्ड 10, 12 | SC महिला: वार्ड 11

    • OBC: वार्ड 5, 13 | OBC महिला: वार्ड 3

    • सामान्य: वार्ड 1, 2, 6, 15 | सामान्य महिला: वार्ड 4, 7, 8, 9, 14

  2. पंचायत समिति मुंडावर (17 वार्ड):

    • ST: वार्ड 9

    • SC: वार्ड 16, 17 | SC महिला: वार्ड 1

    • OBC: वार्ड 10, 15 | OBC महिला: वार्ड 14

    • सामान्य: वार्ड 2, 6, 8, 13 | सामान्य महिला: वार्ड 3, 4, 5, 7, 11, 12

  3. पंचायत समिति टपुकड़ा (19 वार्ड):

    • SC: वार्ड 3 | SC महिला: वार्ड 12

    • OBC: वार्ड 6, 7 | OBC महिला: वार्ड 10

    • सामान्य: वार्ड 1, 2, 5, 13, 16, 17, 18 | सामान्य महिला: वार्ड 4, 8, 9, 11, 14, 15, 19

  4. पंचायत समिति तिजारा (21 वार्ड):

    • SC: वार्ड 5, 7 | SC महिला: वार्ड 6

    • OBC: वार्ड 2, 18 | OBC महिला: वार्ड 12, 16

    • सामान्य: वार्ड 1, 3, 9, 10, 11, 13, 20 | सामान्य महिला: वार्ड 4, 8, 14, 15, 17, 19, 21

  5. पंचायत समिति कोटकासिम (19 वार्ड):

    • SC: वार्ड 9, 12 | SC महिला: वार्ड 5, 19

    • OBC: वार्ड 13, 17 | OBC महिला: वार्ड 1

    • सामान्य: वार्ड 3, 4, 7, 8, 11, 14 | सामान्य महिला: वार्ड 2, 6, 10, 15, 16, 18

  6. पंचायत समिति किशनगढ़ बास (19 वार्ड):

    • SC: वार्ड 4, 5 | SC महिला: वार्ड 6

    • OBC: वार्ड 3, 16 | OBC महिला: वार्ड 14

    • सामान्य: वार्ड 1, 8, 9, 13, 18, 19 | सामान्य महिला: वार्ड 2, 7, 10, 11, 12, 15, 17

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................