भरतपुर:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का खाका तैयार: सेवर प्रधान पद SC तो भुसावर-वैर सामान्य महिला के लिए आरक्षित, जानें अपने वार्ड का गणित

Sep 23, 2026 - 18:28
 0
भरतपुर:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का खाका तैयार: सेवर प्रधान पद SC तो भुसावर-वैर सामान्य महिला के लिए आरक्षित, जानें अपने वार्ड का गणित

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी का निर्धारण

प्रधान पदों सहित जिला परिषद एवं सात पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण तय, कलक्ट्रेट सभागार में निकला परिणाम

 भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधि द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए प्रधान पदों, जिला परिषद सदस्यों एवं 7 पंचायत समितियों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी का निर्धारण निष्पक्ष रूप से किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) राजीव शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) राहुल सैनी, प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, सहायक कलक्टर आलोक सिंह और चुनाव अनुभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी हेमंत शर्मा सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधान पदों का पंचायत समिति वार आरक्षण

पंचायत समिति आरक्षित वर्ग
सेवर अनुसूचित जाति (SC)
उच्चैन अनुसूचित जाति (SC) महिला
बयाना अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
भुसावर सामान्य महिला
वैर सामान्य महिला
रूपवास सामान्य (अनारक्षित)
नदबई सामान्य (अनारक्षित)

जिला परिषद सदस्य आरक्षण (कुल 31 वार्ड)

  • अनुसूचित जाति (SC): वार्ड 06, 13, 15, 22, 31 | SC महिला: वार्ड 11, 12, 14, 18

  • अनुसूचित जनजाति (ST): वार्ड 10

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): वार्ड 08, 29, 30 | OBC महिला: वार्ड 02, 24

  • सामान्य वर्ग: वार्ड 03, 04, 09, 16, 20, 21, 23, 25 

  • सामान्य महिला: वार्ड 01, 05, 07, 17, 19, 26, 27, 28

पंचायत समिति वार वार्ड आरक्षण स्थिति

  1. पंचायत समिति सेवर (21 वार्ड):

    • SC: वार्ड 02, 04, 09 | SC महिला: वार्ड 06, 14, 20

    • OBC: वार्ड 08, 15 | OBC महिला: वार्ड 03, 21

    • सामान्य: वार्ड 01, 05, 10, 11, 12, 18

    •  सामान्य महिला: वार्ड 07, 13, 16, 17, 19

  2. पंचायत समिति नदबई (27 वार्ड):

    • SC: वार्ड 06, 07, 22, 23 | SC महिला: वार्ड 04, 18, 20

    • ST: वार्ड 08

    • OBC: वार्ड 01, 10, 11 | OBC महिला: वार्ड 05, 19

    • सामान्य: वार्ड 03, 14, 16, 17, 24, 26 

    • सामान्य महिला: वार्ड 02, 09, 12, 13, 15, 21, 25, 27

  3. पंचायत समिति उच्चैन (15 वार्ड):

    • SC: वार्ड 08, 12 | SC महिला: वार्ड 03, 05

    • OBC: वार्ड 01, 09 | OBC महिला: वार्ड 15

    • सामान्य: वार्ड 04, 07, 10, 13 

    • सामान्य महिला: वार्ड 02, 06, 11, 14

  4. पंचायत समिति बयाना (33 वार्ड):

    • SC: वार्ड 01, 07, 16, 24, 27 | SC महिला: वार्ड 06, 08, 20, 22, 33

    • ST: वार्ड 31

    • OBC: वार्ड 10, 14, 21 | OBC महिला: वार्ड 03, 11

    • सामान्य: वार्ड 02, 05, 09, 12, 15, 23, 29, 32 

    • सामान्य महिला: वार्ड 04, 13, 17, 18, 19, 25, 26, 28, 30

  5. पंचायत समिति भुसावर (19 वार्ड):

    • SC: वार्ड 02, 08, 09 | SC महिला: वार्ड 12, 15

    • ST: वार्ड 07, 10 | ST महिला: वार्ड 06

    • OBC: वार्ड 05

    • सामान्य: वार्ड 01, 03, 04, 19 

    • सामान्य महिला: वार्ड 11, 13, 14, 16, 17, 18

  6. पंचायत समिति वैर (19 वार्ड):

    • SC: वार्ड 06, 08, 11 | SC महिला: वार्ड 03, 05, 16

    • ST: वार्ड 10

    • OBC: वार्ड 18 | OBC महिला: वार्ड 17

    • सामान्य: वार्ड 01, 04, 07, 09, 15 

    •  सामान्य महिला: वार्ड 02, 12, 13, 14, 19

  7. पंचायत समिति रूपवास (25 वार्ड):

    • SC: वार्ड 11, 15, 21 | SC महिला: वार्ड 04, 10, 16

    • OBC: वार्ड 09, 17, 19 | OBC महिला: वार्ड 22, 24

    • सामान्य: वार्ड 02, 03, 07, 13, 14, 18, 25

    • सामान्य महिला: वार्ड 01, 05, 06, 08, 12, 20, 23

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................