देवासी समाज के युवाओं की सराहनीय पहल: व्हाट्सएप पर मुहिम चलाकर दिवंगत चरवाहे के आश्रितों को सौंपी 2.60 लाख की नकद सहायता

Sep 23, 2026 - 18:33
Sep 23, 2026 - 18:43
 0
देवासी समाज के युवाओं की सराहनीय पहल: व्हाट्सएप पर मुहिम चलाकर दिवंगत चरवाहे के आश्रितों को सौंपी 2.60 लाख की नकद सहायता

तखतगढ़ (बाली/बरकत खां)। उपखंड क्षेत्र के कोठार गांव में सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) के जरिए एकजुट हुए देवासी समाज के युवाओं ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। बकरी चराकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले स्वर्गीय मोडाराम देवासी (पुत्र भीकाराम जी घोंगल) की आकस्मिक मौत के बाद पीड़ित परिवार के लिए युवाओं ने 2 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि जुटाई।

जानकारी के अनुसार, कोठार निवासी चरवाहे मोडाराम देवासी की पिछले दिनों आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके परिवार पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया था। इस विपदा की घड़ी में कोठार निवासी डीके देवासी सहित समाज के युवाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आर्थिक सहयोग की विशेष मुहिम शुरू की। देखते ही देखते समाज के जागरूक युवाओं ने सहयोग राशि एकत्रित कर 2 लाख 60 हजार रुपये का फंड तैयार कर लिया।

युवाओं ने यह पूरी सहायता राशि नकद रूप में दिवंगत मोडाराम देवासी की धर्मपत्नी को उनके निवास पर जाकर सुपुर्द की, ताकि परिवार को तात्कालिक संबल मिल सके।

इस दौरान समियांराम, सरूपाराम देवासी, तेजाराम, विर्बानाराम, तेजाराम, अचलाराम, छोगाराम, हरेश देवासी और भोनाराम देवासी घोंगल सहित समाज के कई युवा व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं के इस संवेदनशील और प्रेरणादायी प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है