नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने संभाला कार्यभार: जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और विकास पहली प्राथमिकता

Sep 23, 2026 - 18:53
 0
नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने संभाला कार्यभार: जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और विकास पहली प्राथमिकता

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बुधवार सुबह पालिका कार्यालय में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष मदन गुप्ता सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण, कस्बे के गणमान्य नागरिक, पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) चेतन बैरवा, पार्षदों और समर्थकों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने कहा कि कस्बे का सर्वांगीण विकास और आमजन के काम बिना देरी के पूरे होना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पालिका में आने वाले प्रत्येक नागरिक को पूरा सम्मान मिलेगा और जनसमस्याओं का पारदर्शी व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • पदभार संभालते ही एक्शन में नजर आईं अध्यक्ष:

कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अध्यक्ष मीना गुप्ता ने कस्बे में पिछले 20-25 दिनों से बिगड़ी सफाई व्यवस्था पर संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष की पहल के बाद सफाई कर्मियों ने उसी दिन से कस्बे में सफाई कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पिछले करीब तीन सप्ताह से सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे, जिससे कस्बेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है