नगर पालिका खेड़ली अध्यक्ष पवन जैन का लक्ष्मणगढ़ में किया भव्य स्वागत

Sep 23, 2026 - 18:52
 0
नगर पालिका खेड़ली अध्यक्ष पवन जैन का लक्ष्मणगढ़ में किया भव्य स्वागत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) खेड़ली नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का आज बुधवार को लक्ष्मणगढ़ आगमन पर समर्थकों और स्थानीय समाज सेवी गोविंद खारवाल एवं विशाल झालानी द्वारा साफा बंधन कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। 
यह आयोजन हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में मिली जीत के उपलक्ष्य में गोविंद खारवाल द्वारा अपने निज निवास परआयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में कस्बे के पार्षद गण पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता समाज के अध्यक्ष मदन गुप्ता पूर्व सरपंच मंगतू राम विजय एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 जैसे ही खेड़ली नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मणगढ़ पहुंचे, वहाँ पहले से ही भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों की भीड़ ने पुराने बस स्टैंड से ढोल-नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच भाजपा के विशाल झालानी द्वारा साफा बंधन किया गया।
स्थानीय निवासी गोविंद खारवाल ने अपने निवास पर पवन जैन अध्यक्ष को माला एवं साफा बंधन कर उनकी धर्मपत्नी मधु जैन पार्षद को मधुबाला खारवाल द्वारा शाल उड़ाकर राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस भव्य स्वागत से अभिभूत होकर नगर पालिका खेड़लीअध्यक्ष पवन जैन ने सभी कार्यकर्ताओं और लक्ष्मणगढ़ के उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत हर एक कार्यकर्ता के कड़े परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत थी। उन्होंने खेड़ली नगर पालिका सहित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है