खैरथल पंजाबी समाज की बैठक संपन्न: 17 अक्टूबर को सप्तमी पर सजेगी मां भगवती की चौकी, भवन का होगा जीर्णोद्धार
खैरथल (हीरालाल भूरानी)।
स्थानीय पंजाबी भवन में खैरथल पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंजाबी सभा समिति खैरथल के अध्यक्ष गौरव वासुदेव ने की।
बैठक के दौरान आगामी धार्मिक आयोजनों और समाज के संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
माता की चौकी और भवन का जीर्णोद्धार
अध्यक्ष गौरव वासुदेव ने आगामी नवरात्र महोत्सव के अवसर पर पूर्व की भांति माता की चौकी का आयोजन करने, पंजाबी भवन के रंग-रोगन एवं मेंटेनेंस कार्य तथा नए सदस्यता अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। निर्णय लिया गया कि:
-
रंग-रोगन एवं मरम्मत: नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व ही पंजाबी भवन के जीर्णोद्धार और रंग-रोगन का कार्य पूरा कराया जाएगा।
-
माता की चौकी: 17 अक्टूबर (शनिवार) को सप्तमी के पावन अवसर पर भव्य 'मां भगवती की चौकी' का आयोजन किया जाएगा।
वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी
बैठक में जिला पंजाबी समाज समिति के जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, समाज के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रमेश तनेजा, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम मुखीजा, कश्मीरी लाल छाबड़ा, मेघराज अदलखा, नवीन मुखीजा, प्रवक्ता पंकज खुराना, हरीश ढींगरा, धर्मवीर कुंडल, इकबाल सिंह, सुरेंद्र तनेजा, राजकुमार विनायक, महेंद्र छाबड़ा, किशन तनेजा, देसू खत्री, विनोद मंजोका, रवि दुआ, धीरज वासुदेव, नीरज शर्मा एवं प्रतीक वासुदेव सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

