जब तक सरकार ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देती,तब तक संघर्ष जारी रहेगा
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में लगभग एक माह से जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति जिला मुख्यालय बचाने के लिए संघर्षरत है। पिछले लगभग पंद्रह दिनों से संघर्ष समिति द्वारा नई अनाज मंडी स्थित पार्क में धरना भी दिया जा रहा है।
जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य इस बात को लेकर अडिग है जब तक सरकार ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
आज धरनास्थल पर जी एक्सप्रेस संवाददाता के साथ बेबाकी से बात करते हुए जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक एवं संयुक्त व्यापार महासंघ संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने कहा कि सरकार में बड़े पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों को खैरथल की कोई परवाह नहीं, उन्होंने सवालो के जवाब में खुलकर कहा कि बड़े नेताओं को खैरथल से मनचाहे वोट नहीं मिले; इसका बदला लिया जा रहा है!
इसके साथ उन्होंने नगरपरिषद पर भी सवाल उठाए कि साढ़े चार साल में बोर्ड की कोई बैठक तक नहीं हुई, जबकि पार्षद इसके लिए बार-बार मांग करते रहे। उन्होंने कहा कि वो पूर्णतः आश्वस्त हैं कि उनका यह जनआंदोलन सफल होगा, संघर्ष समिति के साथ हर वर्ग तथा हर तबका जुड़ा है।

