गुढ़ागौड़जी में 30 सितंबर को सजेगा युवाओं का महासंगम: शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर होगा विशाल युवा सम्मेलन, वीरांगनाओं का किया जाएगा सम्मान

Sep 28, 2026 - 18:56
 0
गुढ़ागौड़जी में 30 सितंबर को सजेगा युवाओं का महासंगम: शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर होगा विशाल युवा सम्मेलन, वीरांगनाओं का किया जाएगा सम्मान

गुढ़ागौड़जी/ उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)।

अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर बुधवार, 30 सितंबर को गुढ़ागौड़जी में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। नृसिंह धर्मकांटा के पास, चंवरा रोड पर विशाल युवा सम्मेलन, शहीद वीरांगना सम्मान समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

वीरांगनाओं का होगा नागरिक अभिनंदन

शहीद भगत सिंह जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष जेपी महला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की वीरांगनाओं को विशेष रूप से सम्मानित व अभिनंदित किया जाएगा।

काव्य पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल

आयोजन में प्रसिद्ध कवि हरिश हिंदुस्तानी अपनी ओजस्वी राष्ट्रभक्ति कविताओं एवं काव्य पाठ से युवाओं में नया जोश भरेंगे। इसके साथ ही राजस्थान के नामचीन कलाकारों द्वारा रंगारंग राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

समिति ने क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को नमन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................