गोविंदगढ़ में कल रहेगी बिजली गुल: 132 केवी जीएसएस नसवारी पर मेंटेनेंस के चलते दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा शटडाउन
गोविंदगढ़ (अलवर) अमित खेड़ापती
अलवर जिले के गोविंदगढ़ के 132 केवी जीएसएस नसवारी पर जरूरी रखरखाव काम के चलते 29 सितंबर 2026 को क्षेत्र के कई 11 केवी फीडरों की बिजली कुछ समय के लिए बंद रहेगी।
जीएसएस पर होगा जरूरी रख रखाव
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) के सहायक अभियंता बीके पूनिया ने बताया कि जीएसएस पर बहुत जरूरी रखरखाव का काम होना है। इस वजह से मंगलवार को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।
11 केवी फीडरों पर पड़ेगा असर
इस मेंटेनेंस काम के कारण गोविंदगढ़, न्याणा, भैंसडावत, नसवारी और मालपुर के 33/11 केवी सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर बिजली का असर पड़ेगा।
बिजली विभाग ने की अपील
विभाग ने इन इलाकों के लोगों से कहा है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान कोई परेशानी न हो।

