चर्चित रिंकू मीणा हत्याकांड: मुख्य आरोपी जयपुर के मुरलीपुरा से गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और वायरल वीडियो को लेकर रची गई थी साजिश

Sep 28, 2026 - 20:13
 0
चर्चित रिंकू मीणा हत्याकांड: मुख्य आरोपी जयपुर के मुरलीपुरा से गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और वायरल वीडियो को लेकर रची गई थी साजिश

रिंकू मीणा जघन्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी समुद्र उर्फ सागर जयपुर से गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और वायरल वीडियो बनी थी हत्या की वजह

महुवा/ अवधेश अवस्थी। थाना क्षेत्र के चर्चित रिंकू मीणा जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड और सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी समुद्र उर्फ सागर को जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश और एक वायरल वीडियो के विवाद को लेकर रची गई थी।

क्या था पूरा मामला?

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि पीड़ित बलराम मीणा (निवासी विरासना) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई रिंकू मीणा अपनी कार से हुडला से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, रविन्द्र, समुद्र, राजकुमार, केदार, राजेश और लोकेश समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर रिंकू की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया।

आरोपियों ने रिंकू पर लाठी-डंडों, पाइप और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया तथा वाहन से टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में रिंकू को जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान 6 सितंबर को उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

पुलिस की विशेष टीमें और गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी अनूप सिंह के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने कई जिलों में लगातार दबिश दी और तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी समुद्र उर्फ सागर (पुत्र प्रभातीलाल मीणा, निवासी विरासना, थाना मंडावर) को जयपुर के मुरलीपुरा से धर दबोचा।

  • कड़ी पूछताछ जारी: गिरफ्तार आरोपी से हत्याकांड में शामिल अन्य साथियों और साजिश के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

  • फरार आरोपियों की तलाश: मामले में नामजद अन्य आरोपियों (धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, रविन्द्र, राजकुमार, केदार, राजेश, लोकेश आदि) की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................