ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान: खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्टेट टीम में बनाई जगह

Sep 30, 2026 - 20:06
 0
ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान: खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्टेट टीम में बनाई जगह

बावड़ी (जोधपुर) - मिश्रीलाल लखारा

कस्बे के निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरला बेरा, बावड़ी की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा कौशल्या प्रजापत का चयन आगामी राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

विद्यालय के संस्था प्रधान भंवरलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग छात्रा खो-खो प्रतियोगिता में जिलेभर के कुल 83 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जाखड़ो की ढाणी, नारवा में किया गया था।

पढ़ाई के साथ खेल में भी अव्वल

कौशल्या न केवल खेलकूद के मैदान में बल्कि अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनके पिता नगाराम प्रजापत एक ट्रक चालक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद कौशल्या ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर खो-खो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया।

हनुमानगढ़ में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

चयनित राज्य स्तरीय टीम का विशेष कोचिंग शिविर 26 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया है। इसके पश्चात, मुख्य राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आगामी 1 से 6 अक्टूबर 2026 तक हनुमानगढ़ जिले में आयोजित होगी। छात्रा की इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक कोच व शारीरिक शिक्षक भवानी सिंह का कुशल मार्गदर्शन रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................