विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने की ली शपथ

Jun 21, 2020 - 01:41
 0
विश्व हिंदू परिषद  कार्यकर्ताओं ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने की  ली शपथ

महुआ दौसा

महुआ 22 जून विश्व हिन्दू परिषद-महवा द्वारा चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायरता पूर्ण हमले मैं देश के वीर सैनिकों के  शहीद होने को लेकर विरोध प्रकट करते हुए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करके आग के हवाले किया गया,एवं  शहीद सैनिकों को 2 मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष उदय भान सिंह ने बताया कि,इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिला प्रमुख भगवत सिंह बरखेड़ा, रतन, रसूल, मुकेश,अशोक,धर्मवीर शर्मा,देवेंद्र,धर्मवीर,पिंटू हुड़ला,हरिमोहन,गोलू,सुशील मित्तल, डौँ. बी सिंह,अमित मरोडिया, केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि अवधेशअवस्थी,सतीश सोनी,हरिओमशर्मा, ओमी हुड़ला सहित दर्जनों  कार्यकर्ता मौजूद थे, इस दौरान कॅरोना दूरी बनाकर कार्यक्रम किया गया। वही चीन के शी जिनपिंग मुर्दाबाद के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए,एवं स्वदेसी अपनाओ,आत्म निर्भर बनो की प्रतिज्ञा ली गई।

महुआ से अवधेश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow