नवाचार और तकनीकी समाधानों को मिलेगा बढ़ावा: DOIT&C खैरथल-तिजारा करेगा ‘SEVA First Innovation Challenge’ का आयोजन, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिले में तकनीकी नवाचार, डिजिटल समाधान और जनहित से जुड़े नए विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT&C), खैरथल-तिजारा द्वारा ‘SEVA First Innovation Challenge’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस इनोवेशन चैलेंज का प्रमुख उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, आईटी प्रोफेशनल्स और तकनीकी विशेषज्ञों को ऐसे व्यावहारिक मॉडल व प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए मंच प्रदान करना है, जिससे सरकारी सेवाओं की डिलीवरी (Public Service Delivery) आमजन तक और अधिक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
विभाग के अनुसार, प्रतिभागी जिले और नागरिकों से जुड़ी वास्तविक जमीनी समस्याओं की पहचान कर उनके सटीक तकनीकी समाधान प्रस्तुत करेंगे। DOIT&C, खैरथल-तिजारा ने जिले के सभी होनहार युवाओं, छात्रों और स्टार्टअप्स से इस नवाचार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर
- आधिकारिक पोर्टल:
vbjsa.rajasthan.gov.in

