वयोवृद्ध शिक्षाविद् श्री सुबोध चंद्र शर्मा का सम्मान, दीर्घायु की कामना

Oct 1, 2026 - 18:13
 0
वयोवृद्ध शिक्षाविद् श्री सुबोध चंद्र शर्मा का सम्मान, दीर्घायु की कामना

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वावधान में वयोवृद्ध शिक्षाविद् सुबोध चंद्र शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में अजीत कुड़ी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महेंद्र कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शर्मा को शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है।
इसी अवसर पर कौशल्याम इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर, खैरथल के डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की ओर से “बढ़ती पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरियां” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद की कमी, बदलती पारिवारिक संरचना तथा वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बावजूद परिवार में वरिष्ठजनों के लिए समय निकालना, उनकी बात सुनना और उन्हें सम्मान एवं अपनत्व देना सामाजिक जिम्मेदारी है।
 कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृद्धजन बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज के अनुभव एवं संस्कारों की जीवंत धरोहर हैं। उनके अनुभवों को नई पीढ़ी से जोड़कर ही एक संवेदनशील और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है