पीएम श्री स्कूल तखतगढ़ में विज्ञान मेला और अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित, एआई व मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स रहे आकर्षण का केंद्र
तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेला एवं अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।
- अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद दारमी देवी सुथार, मीठालाल जोशी, जितेंद्र पुरी एवं सोहन लाल जोशी उपस्थित रहे। मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार यादव व राजवीर सिंह बालोत ने निभाई।
इस अवसर पर संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) पृथ्वीराज रत्नू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीकी नवाचार का है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में वैज्ञानिक सोच अपनाने और निरंतर नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन उप-प्रधानाचार्य मूलसिंह राणावत ने किया, वहीं कार्यक्रम प्रभारी तरुण ओझा ने संपूर्ण मेले व प्रदर्शनी की सक्रिय मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाएं संभालीं।
- 97 छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल्स, एआई प्रोजेक्ट्स ने खींचा ध्यान
प्रदर्शनी में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। विज्ञान सर्किल में 55 तथा गणित सर्किल में 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। इस बार की प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण आधुनिक तकनीकी रुझानों पर आधारित प्रोजेक्ट्स रहे, जिनमें छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की उपयोगिता पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत कर अतिथियों और निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। जिसका मॉडल प्रदर्शनी के परिणाम -
विज्ञान सर्किल:
- जूनियर वर्ग: पायल कंवर (कक्षा 8वीं) — प्रथम
- सीनियर वर्ग: योगिता (कक्षा 11वीं 'A') — प्रथम
गणित सर्किल:
- जूनियर वर्ग: मिलन (कक्षा 7वीं) — प्रथम
- सीनियर वर्ग: पायल जीनगर (कक्षा 12वीं 'B') — प्रथम
स्टाफ का रहा सक्रिय सहयोग
इस दौरान शैल बाला शर्मा, प्रियंका चौहान, गणपत लाल, कोमल कंवर, कैलाश उदानिया, जितेंद्र, कविता नादावत सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

