एसीबी का बड़ा एक्शन: पांच हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा बनवाने के एवज में मांग रहा था घूस

Oct 1, 2026 - 18:22
 0
एसीबी का बड़ा एक्शन: पांच हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा बनवाने के एवज में मांग रहा था घूस

बांसवाड़ा / अनिल कुमार गुप्ता : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बांसवाड़ा इकाई ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग में फैले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। टीम ने गढ़ी रेंज के तलवाड़ा वन नाका पर तैनात वनरक्षक भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी यह घूस वन भूमि के पट्टे की पत्रावली को आगे बढ़ाने और पट्टा देने की एवज में मांग रहा था।

एसीबी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट वनरक्षक

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काफी समय से वन क्षेत्र के बाहरी हिस्से की जमीन पर कृषि कार्य कर रहा है। इस भूमि के पट्टे के सत्यापन की फाइल वन विभाग द्वारा तैयार कर आगे भेजी जानी थी। जब परिवादी अपनी फाइल आगे बढ़वाने के लिए आरोपी भूपेश पाटीदार के पास पहुंचा, तो उसने इसके बदले पैसों की मांग शुरू कर दी।

सत्यापन के दौरान आरोपी ने पहले 6,000 रुपये मांगे, लेकिन परिवादी केि निवेदन करने पर सौदा 5,000 रुपये में तय हुआ। एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन और बांसवाड़ा इकाई के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी के आवास की तलाशी ली जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................