उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत पोषण किट वितरण के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ; 950 कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण

Oct 1, 2026 - 18:47
 0
उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत पोषण किट वितरण के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ; 950 कुपोषित बच्चों को पोषण किट का वितरण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) प्रशासन द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘उज्ज्वल बचपन अभियान’ के तहत जिलेभर में 3 से 10 वर्ष तक के बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों में कक्षा 5 तक अध्ययनरत कुल 35,116 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
अभियान के प्रथम चरण में स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित 950 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के उद्देश्य से पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ प्रशासन एवं कजारिया कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से तीन बच्चों एवं उनके परिजनों को पोषण किट प्रदान कर किया गया।
पोषण किट कजारिया कंपनी के सहयोग से तैयार करवाई गई है, जिसमें बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूंग, भुना चना, गुड़, मूंगफली, गजक, मोरिंगा पाउडर, खजूर सहित विभिन्न पोषक एवं न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। इन पोषण किट का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध करवाकर उन्हें कुपोषण की स्थिति से बाहर लाना तथा उनके स्वस्थ शारीरिक विकास को सुनिश्चित करना है।
 प्रथम चरण में किशनगढ़ बास के 265, कोटकासिम के 114, मुंडावर के 107 तथा तिजारा के 464 बच्चों को पोषण किट वितरित की जाएगी। प्रशासन द्वारा अभियान के तहत चिन्हित बच्चों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार की निरंतर समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें चिकित्सा, पोषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं भी चिन्हित
उज्ज्वल बचपन अभियान के तहत की गई स्क्रीनिंग में बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आईं। जांच के दौरान 342 बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें अभियान के तहत चश्मे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा 615 बच्चों में कान संबंधी समस्या, 430 बच्चों में त्वचा संबंधी समस्या, 2,021 बच्चों में दंत क्षय तथा 1,159 बच्चों में डेंटल पुअर हाइजीन की स्थिति चिन्हित की गई। वहीं 368 बच्चे दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं से प्रभावित पाए गए।
प्रशासन द्वारा स्क्रीनिंग में चिन्हित बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आगामी समय में चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से दृष्टि संबंधी समस्या वाले बच्चों को चश्मे उपलब्ध करवाने तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित बच्चों के आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना, कुपोषण को दूर करना तथा बच्चों को स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारीगण सहित कजारिया कंपनी के सीओओ पराग गोयल एवं कजारिया कंपनी से रिंकू अग्रवाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है