कांग्रेसियों ने विमंदित बच्चों के बीच मनाया पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन, बांटी खुशियां
सुमेरपुर (बरकत खान) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को सुमेरपुर स्थित मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय में विशेष बच्चों के बीच आत्मीयता के साथ मनाया गया।
कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विशेष बच्चों के हाथों केक कटवाया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केक व मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी और डोटासरा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में विशेष व जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और अपनेपन का भाव जगाना है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी दिनचर्या और विद्यालयीन जरूरतों की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला महासचिव जाफर सिलावट, नगर महासचिव बरकत अली, पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, पूर्व उपसरपंच मानसिंह रामनगर, पार्षद राजाराम गाडल, हितेश मीणा, अमृत मेघवाल, नरेश कुमावत, गोविंद मेघवाल, वर्मन सामरिया, उमेश वागरी, प्रमोद मीणा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

