नौगांवा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुबारिकपुर के जंगलों में दबिश देकर 8 शराब भट्टियां तोड़ीं, 20 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

Oct 4, 2026 - 17:46
 0
नौगांवा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुबारिकपुर के जंगलों में दबिश देकर 8 शराब भट्टियां तोड़ीं, 20 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

नौगांवा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मुबारिकपुर जंगल में नष्ट किया 20 हजार लीटर वॉश, 8 भट्टियां जमींदोज

नौगांवा (अलवर) राधेश्याम गेरा 

अलवर जिले की नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुबारिकपुर के जंगलों में चल रही अवैध शराब की भट्टियों पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से करीब 20 हजार लीटर अवैध वॉश को नष्ट कर दिया और 8 शराब भट्टियों को पूरी तरह तोड़ दिया। इस अचानक की गई कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

क्यूआरटी टीम के साथ दी दबिश:

थाना प्रभारी हरदयाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए मुबारिकपुर के जंगलों में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नौगांवा थाना पुलिस ने क्यूआरटी टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से उक्त जंगल में दबिश दी। जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो वहां धड़ल्ले से अवैध शराब की भट्टियां संचालित हो रही थीं।

भट्टियां ध्वस्त, आरोपियों की तलाश जारी:

पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर संचालित सभी 8 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया और ड्रमों व टैंकों में भरकर रखा गया लगभग 20 हजार लीटर अवैध वॉश जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................