भीलवाड़ा के पांसल में आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरों का धावा; गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन पार, नन्हे बच्चों के पोषाहार पर मंडराया संकट

Nov 13, 2026 - 18:43
 0
भीलवाड़ा के पांसल में आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरों का धावा; गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन पार, नन्हे बच्चों के पोषाहार पर मंडराया संकट

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल): ग्राम पंचायत पांसल स्थित सरकारी अस्पताल के पास बने आंगनबाड़ी केंद्र (नंद घर-1) को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए वहां रखा जरूरी सामान पार कर लिया। इस वारदात के बाद जहां एक ओर केंद्र पर आने वाले नन्हे बच्चों के पोषाहार की व्यवस्था लड़खड़ा गई है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

पोषाहार बनाने के बर्तन और सिलेंडर ले उड़े चोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती देवी रेगर एवं सहायिका पिंकी मेघवंशी ने बताया कि चोर केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखे गैस सिलेंडर (टंकी), गैस चूल्हा, बड़ा तपेला सहित छोटे-बड़े स्टील के बर्तन व अन्य आवश्यक सामान चुरा ले गए।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि रसोई से जुड़ा जरूरी सामान चोरी हो जाने के कारण बच्चों के लिए प्रतिदिन तैयार होने वाले पोषाहार और वितरण व्यवस्था में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इससे केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में भय और नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि इस इलाके में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जो खुलेआम विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जब उन्हें ऐसा करने से टोका जाता है तो वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

पुलिस को दी सूचना, गश्त बढ़ाने और बरामदगी की मांग

आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कर्मियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए। साथ ही, क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में बच्चों के पोषण और देखभाल के लिए संचालित ऐसे सरकारी केंद्र सुरक्षित रह सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................