देवर के बाद अब भाभी के हाथ गांव की कमान :विकास और सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Nov 13, 2026 - 18:48
 0
देवर के बाद अब भाभी के हाथ गांव की कमान :विकास और सुरक्षा पहली प्राथमिकता

हलैना (विष्णु मित्तल): भरतपुर जिले की पंचायत समिति वैर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाथौड़ी में दामो सिंह गुर्जर के परिवार ने लगातार दूसरी बार सरपंच पद पर कब्जा जमाकर जिला स्तर पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस पंचायत में देवर फतेह सिंह गुर्जर के सफल कार्यकाल के बाद अब उनकी भाभी पिंकी गुर्जर (पत्नी विजय सिंह गुर्जर) ने सरपंच पद का चुनाव जीतकर गांव की कमान संभाली है।

विकास और ईमानदारी पर जनता ने जताया भरोसा

नवनिर्वाचित सरपंच पिंकी गुर्जर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय ग्रामीणों के विश्वास और पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में जनता ने उनके देवर फतेह सिंह गुर्जर को सबसे कम उम्र का अविवाहित सरपंच चुना था।

वर्ष 2020 से 2026 के बीच फतेह सिंह गुर्जर, पति विजय सिंह गुर्जर और ससुर दामो सिंह गुर्जर ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र में स्वच्छता, रोजगार, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास कराया।

बावड़ी जीर्णोद्धार और मोबाइल टावर की बड़ी उपलब्धि

पिंकी गुर्जर ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रसिद्ध समाजसेवी सीताराम गुप्ता के प्रयासों से गांव की सबसे पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी के जीर्णोद्धार के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ, जिसका निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। इसके अलावा, आजादी के बाद से गांव में मोबाइल टावर न होने के कारण ग्रामीणों के फोन शो-पीस बने हुए थे। समाजसेवी सीताराम गुप्ता और पूर्व सांसद रंजीता कोली के प्रयासों से गांव के लिए मोबाइल टावर भी स्वीकृत हो चुका है, जो जल्द ही लग जाएगा।

"देवर से चार्ज लेना गर्व का क्षण, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा जोर"

अपनी आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए पिंकी गुर्जर ने कहा, "अब सरपंच पद की जिम्मेदारी मुझ पर है। मैं निस्वार्थ भाव से अपने देवर और पति की भांति ईमानदारी व वफादारी के साथ पद की गरिमा बनाए रखूंगी। गांव में विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।"

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे स्वयं को बेहद गौरवान्वित महसूस करेंगी, जब उनके पुत्र समान देवर फतेह सिंह गुर्जर उन्हें सरपंच पद का कार्यभार सौंपेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................