महिलाओं ने भजनों से किया चौथ माता की महिमा का गुणगान, सजाई फूल बंगला झांकी
सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में महिला सखी मंडल सकट की और की और से भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर की। इस दौरान महिलाओं ने ढोलक झांझ व मंजीरे आदि वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ मेरी अम्बे जगदम्बे भवानी, बांके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गयो लता पता व छोटी सी थारी आगली जी कया डूंगर ने उठायो जी ओ जी सांवरा, सावन में झूला तो झूले राधा रानी बाग में जी जैसे भजनों के साथ ही हनुमान जी श्री राम जी शिव जी आदि देवी देवता के भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुतियां पेश की।
भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर को आकर्षण रोशनी से सजाया गया वहीं मंदिर में विराजित चौथ माता, संतोषी माता, हनुमान जी, गणेश जी, शिव जी व भैरू बाबा की प्रतिमा की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई। भजन संध्या कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। इस मौके पर चौथ माता के भोग लगाकर श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया।

