लक्ष्मणगढ़ में बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन: वार्ड 18 में खुला कुआं दे रहा मौत को दावत, नगर पालिका गहरी नींद में

Nov 16, 2026 - 17:36
 0
लक्ष्मणगढ़ में बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन: वार्ड 18 में खुला कुआं दे रहा मौत को दावत, नगर पालिका गहरी नींद में

लक्ष्मणगढ़, अलवर (कमलेश जैन)। नगर पालिका प्रशासन की गम्भीर लापरवाही के चलते लक्ष्मणगढ़ शहर के वार्ड नंबर 18 में एक खुला हुआ कुआं गंभीर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा है। कमरुद्दीन के मकान के पास घनी आबादी क्षेत्र में स्थित यह बिना मुंडेर और बिना ढंका हुआ कुआं कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

नागरिकों ने खुद लगाए हैं पत्थर और कांटे

पड़ोसी निवासियों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन को पूर्व में कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कुएं के चारों ओर बाउंड्री वॉल या जाली लगवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की इस उदासीनता के चलते मजबूरन जागरूक नागरिकों ने ही अनहोनी से बचाव के लिए कुएं के आसपास बड़े-बड़े पत्थर और कटीली झाड़ियां डाल रखी हैं।

बच्चों और राहगीरों के लिए बना जानलेवा खतरा

यह कुआं पूरी तरह आबादी के बीचों-बीच स्थित होने के कारण दिन-रात बच्चों के खेलने और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। विशेषकर रात के अंधेरे में या खेलते समय बच्चों और मवेशियों के इसमें गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी का यह आलम है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

'दैनिक जी एक्सप्रेस' इस खुले और असुरक्षित कुएं की समस्या को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित कर स्थानीय प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास कर रहा है, परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस कुएं को पक्का करवाने या सुरक्षित रूप से ढकवाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................