युवा संबल मेले में युवाओं के सपने हुए साकार एक हजार से अधिक युवाओं का हुआ चयन; संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Jan 21, 2026 - 13:21
 0
युवा संबल मेले में युवाओं के सपने हुए साकार एक हजार से अधिक युवाओं का हुआ चयन; संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर बुधवार को एमएसजे खेल मैदान में  आयोजित किये गये युवा संबल मेला जिले के युवाओं के सपनों को साकार करने वाला साबित हुआ। एक दिवसीय मेले में 44 से अधिक कम्पनियों में लगभग 1159 युवाओं को विभिन्न पदों पर जॉब लेटर प्रदान किये गये। 
युवा संबल मेले का संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मॉ सरस्वति के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारम्भ किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों एवं निजी कम्पनियों की स्टॉलों का निरीक्षण कर युवाओं को लाभान्वित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं का घर बैठे रोजगार प्रदान करने की इस पहल से जिले में हजारों युवाओं के सपने साकार हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के माध्यम से देश सेवा के लिए तैयार करने के लिए यह अच्छा माध्यम साबित हो रहा है। विभिन्न कम्पनियों में जॉब के साथ अप्रिंन्टस के रूप  में भी युवाओं का चयन किया गया है जिससे उनकी क्षमता का सही उपयोग हो सकेगा तथा कौशल में निखार आयेगा। 
जिला कलक्टर ने कहा कि युवा संबल मेला युवाओं की प्रतिभा निखारने एवं उनकी क्षमताओं की पहचान कर देश सेवा में भागीदारी का प्रमुख मंच साबित हो रहा है। इसमें कौशल एवं उद्यमिता की पहचान कर विभिन्न कम्पनियों में मौके पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा संबल के माध्यम से चयनित युवाओं का राज्य सरकार के पोर्टल के माध्यम से नियमित टेंªकिंग कर ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं का अपनी पसंद के क्षेत्र में चयन हो सइके लिए देश के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों का आमत्रिंत किया गया है। इस अवसर पर एडीसी नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी गुप्ता, रूपेन्द्र सिंह, संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
कौशल एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त निदेशक मुख्यालय श्यामलाल ने युवा संबल मेले आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक स्थान पर मिल रही है।
उप निदेशक कौशल एवं उद्यमिता विभाग रघुवीरसिंह मीना ने बताया कि मेले में भरतपुर, नीमराणा, भिवाड़ी, कोटा, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, शाहजहाँपुर, अलवर, गुरुग्राम एवं नोएडा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से लगभग 44 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 2342 रिक्तियों पर 4086 युवाओं ने ऑनलाई पंजीयन करया, 1410 युवाओं ने ऑनलाईन पोर्टल पर मेले में उपस्थिति दर्ज कराई तथा 1159 पात्र बेरोजगार आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं को योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता के आधार पर लाभान्वित भी किया जायेगा। जनसम्पर्क विभाग द्वारा सभी युवाओं को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित साहित्य का निशुल्क वितरण किया गया। 
युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र-
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने युवा संबल मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, अधिकतम पैकेज 5.80 लाख रूपये रहा। टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड में चयनित नंगला चूरामन निवासी गोपेश कुमार को तथा भरतपुर निवास गौरव कुमार को जॉब लेटकर प्रदान कर शुभकामनाएं दी। दोनो युवा आईटीआई करने के बाद लम्बे समय से रोजगार की तलाश में थे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक राजनगर शाखा से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी श्रीमती ज्योति पत्नी सुरेन्द्रपाल, श्रीमती जयश्री पत्नी योगेश कुमार तथा दिनेश चंद्र को स्वीकृत 15-15 हजार रूपये के चैक प्रदान किये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................